पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2022 से कोतवाली अस्कोट क्षेत्र से फरार अभियुक्त उमेश सिंह कोरंगा पुत्र बच्ची सिंह कोरंगा निवासी ग्राम हिमखोला, छरमा छलासू, धारचुला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया । कोतवाली अस्कोट पुलिस ने वन विभाग बैरियर ऊंचाकोट के पास में एक अभियुक्त हरीश सिंह को कुल 2.078 किग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था तथा उमेश सिंह उपरोक्त मौके से भाग गया था । उक्त दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली अस्कोट में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था । अभियुक्त उमेश सिंह कोरंगा उपरोक्त के ऊपर 5 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
एसपी रेखा यादव के निर्देशन में सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदलता रहा। पुलिस टीम द्वारा किये गए अथक प्रयासों और सर्विलांस टीम की मदद से अभियुक्त को लिन्ठ्यूड़ा तिराहे के पास पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया । इस गिरफ्तारी में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें एसएचओ विजेन्द्र शाह, उ0नि0 मेघा शर्मा, उ0नि0 बसन्त पन्त, हे0 का0 आन सिंह, का0 गणेश तिवारी, का0 कविन्द्र सिंह, सर्विलांस सैल से हे0 का0 हेम चन्द्र सिंह और का0 कमल तुलेरा शामिल थे । यह गिरफ्तारी पिथौरागढ़ पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो अपराधियों के खिलाफ अपनी मुहिम में लगातार सफलता प्राप्त कर रही है ।
वर्ष 2022 में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली अस्कोट में चरस तस्करी का मामला था पंजीकृत पुलिस ने अभियुक्त पर 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था |
















Leave a Reply