*ऑपरेशन “स्माइल” के तहत फिर लौटी एक परिवार की खुशियां कोतवाली मुनस्यारी पुलिस की तत्परता गुमशुदा नाबालिग को किया सकुशल बरामद |

पिथौरागढ़ | मदकोट निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली मुनस्यारी में सूचना दी गई कि उनका 16 वर्षीय पुत्र 29 मार्च से घर से लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका । सूचना प्राप्त होते ही एसओ अनिल आर्या, उ0नि0 प्रदीप कुमार एवं पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई। नाबालिग का हुलिया संकलित कर क्षेत्र में सघन खोज अभियान चलाया गया । लगातार सुरागरसी-पतारसी, संभावित स्थानों पर जांच एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 5 घंटे के भीतर नयी बस्ती क्षेत्र से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया ।

बरामदगी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
मुनस्यारी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से एक बार फिर परिवार में लौटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *