अवैध शराब पर पुलिस का प्रहार ढाबे की आड़ में तस्करी करने वाला गिरफ्तार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने व ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 79 के विरूद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई।

*ढाबे की दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़*
कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रांतर्गत अपर उ0नि0 भुवन आर्या, हे0 का0 अब्दुल खालिद द्वारा होटल/ढाबा चेकिंग के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना पर लाशघर रोड स्थित एक चाय-पानी की दुकान में अवैध शराब की तस्करी करते पाए जाने पर दुकान संचालक केदार दत्त निवासी कारीगांव जिला पिथौरागढ, को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

79 लोगों पर हुई कार्रवाई
जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन एवं सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले कुल 79 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी/कानूनी कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *