वारंटियों पर सख्त कार्रवाई जनपद पुलिस का लगातार अभियान जारी गैर जमानती वारंटों के अनुपालन में जनपद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 03 वारंटी गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | न्यायालय के आदेश-निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

*कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की कार्रवाई*
उ0नि0 कमलेश जोशी (चौकी प्रभारी एचोली) द्वारा वारंटी दीपक सिंह निवासी एचोली को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध चेक बाउंस के मामले में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वाद न्यायालय में विचाराधीन है।

इसी क्रम में उ0नि0 हीरा सिंह डांगी द्वारा वारंटी दयाल प्रसाद निवासी निकट शिव मंदिर, पिथौरागढ़ को हुड़ैती क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इसके विरुद्ध भी चेक बाउंस के मामले में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वाद विचाराधीन है।

*कोतवाली डीडीहाट पुलिस की कार्रवाई*
एसएचओ संजय जोशी मय पुलिस टीम द्वारा गैर जमानती वारंट के अनुपालन में वारंटी अभियुक्त कृष्णा रावल निवासी डीडीहाट को गिरफ्तार किया गया।

जनपद पुलिस का संदेश:
कानून से बचना संभव नहीं — वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *