पिथौरागढ़ | सायं को कोतवाली बेरीनाग क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसकी भाभी बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया । सूचना प्राप्त होते ही बेरीनाग पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश सिंह कोरंगा मय पुलिस टीम हे0 का0 विजेन्द्र सिंह, म0 का0 गीता मेहता द्वारा महिला का हुलिया नोट कर क्षेत्र में सघन तलाश अभियान चलाया गया। साथ ही सीमावर्ती चेक पोस्टों एवं अन्य जनपदों से समन्वय स्थापित किया गया । लगातार सुरागरसी-पतारसी, संभावित स्थानों की जांच एवं स्थानीय पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने मात्र 4 घंटे के भीतर उक्त महिला को जनपद बागेश्वर से सकुशल बरामद कर लिया । आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
पिथौरागढ़ पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प
















Leave a Reply