कोतवाली डीडीहाट पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार ।

पिथौरागढ़ । अभियुक्त मिंटू कुमार मंडल निवासी बागी, साउथ (पश्चिम बंगाल) के विरुद्ध न्यायालय में धोखाधड़ी के आरोप में धारा 420 IPC एवं 66D IT Act के तहत मामला विचाराधीन है। न्यायालय द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके फलस्वरूप न्यायालय ने उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया । उक्त वारंट के अनुपालन में कोतवाली डीडीहाट से अपर उपनिरीक्षक कासिम सिद्दकी द्वारा अभियुक्त को डीडीहाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *