पिथौरागढ़ | जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत चौकी वड्डा क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान चकी प्रभारी वड्डा उ0नि0 आशीष रावत एवं का0 त्रिलोक सिंह द्वारा बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक टैक्सी वाहन को रोका गया। वाहन चालक संदिग्ध प्रतीत होने पर उससे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र आदि दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका । जांच के दौरान चालक के जन्म संबंधी अभिलेखों का सत्यापन किया गया, जिसमें वह नाबालिग पाया गया। इस पर पुलिस द्वारा तत्काल उसके परिजनों को मौके पर बुलाया गया तथा उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए काउन्सलिंग की गई । उक्त प्रकरण में अभिभावक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए ₹25,000 का चालान किया गया तथा वाहन को सीज कर दिया गया ।
नाबालिग को वाहन देना पड़ा भारी, थाना जाजरदेवल पुलिस ने अभिभावक पर ₹25,000 का चालान |













Leave a Reply