फर्जी आधार गैंग का पर्दाफाश पिथौरागढ़ पुलिस की सटीक कार्रवाई पहचान एप की जांच में खुला राज नकली आधार बनाने वाले कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने बहराइच से धर दबोचे |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नकली आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । SHO कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस टीमें क्षेत्र में पहचान एप के माध्यम से सत्यापन अभियान चला रही थीं तथा संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा था । इसी दौरान उपनिरीक्षक कमलेश जोशी व उनकी टीम द्वारा एक व्यक्ति कमलेश कुमार निवासी नौसर गुमटियां, जिला बहराइच (उ0प्र0) को चेक किया गया, जिसके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ में एक अन्य व्यक्ति का नाम सामने आया । इस संबंध में कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 337/340(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक ललित डंगवाल द्वारा की गई । सर्विलांस व सटीक जांच के आधार पर पुलिस टीम ने दौलतपुर (थाना मोतीपुर, बहराइच) स्थित दुकान से मनीष कुमार गुप्ता, कमलेश कुमार,को गिरफ्तार किया ।

अभियुक्तों के कब्जे से
कई फर्जी आधार कार्ड
तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *