पिथौरागढ़ | समय 13:48 बजे PFT के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रमेश शर्मा की गाय नाले के दलदल में फंस गई है । सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल ग्राम धनौड़ा पहुंची । टीम द्वारा कड़ी मशक्कत, सूझबूझ और संयुक्त प्रयासों से गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया । इस मानवीय कार्य से न केवल एक बेजुबान की जान बचाई गई, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया गया ।
फायर सर्विस – हर जीवन की रक्षा के लिए सदैव तत्पर













Leave a Reply