पिथौरागढ़ | अपराधों की रोकथाम हेतु आम जनमानस को लगातार जागरूक करने हेतु एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने जनपद पुलिस को निर्देशित किया है । सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों/कालेजों/ ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को लगातार जागरूक करने का काम किया जा रहा है । इसी क्रम में आज एसएचओ कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में थाने से उ0नि0 प्रदीप कुमार, हे0 का0 आन सिंह द्वारा राजकीय इण्टर कालेज धारचुला में पहुँचे । पुलिस ने छात्रों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के उपाय बताए। साथ ही सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने के खतरों पर चर्चा की। साथ ही पुलिस ने महिला सुरक्षा के संबंध में डायल 112 की उपयोगिता पर जोर दिया और महिलाओं को आत्मरक्षा के कुछ सरल उपायों के बारे में बताया। सड़क पर होने वाले हादसों को लेकर भी जागरूक किया गया। छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और शराब पीकर वाहन न चलाने के महत्व के बारे में बताया गया। नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इससे बचने के उपाय बताए गए ।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती मय पुलिस टीम द्वारा स्थानीय व्यापार मण्डल पदाधिकारियों, टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर ट्रैफिक व्यवस्था के सम्बन्ध में चर्चा की गयी । इस दौरान लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी । साथ ही नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करने की हिदायत दी गयी । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। पुलिस ने छात्रों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं ।














Leave a Reply