कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने स्कूल में विभिन्न विषयों पर चलाई जागरूकता की पाठशाला, थानाध्यक्ष बने शिक्षक |

पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कंबोज अपनी टीम के साथ राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी), डीडीहाट पहुंचे, जहां छात्रों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत साइबर क्राइम, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई । पुलिस टीम ने छात्रों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के उपायों के बारे में बताया। सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने के खतरों और इससे बचने के उपायों पर भी चर्चा की गई । महिला सुरक्षा के संबंध में डायल 112 की उपयोगिता पर जोर देते हुए, आत्मरक्षा के कुछ सरल और प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई । इसके अलावा, सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों को जागरूक करते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन, हेलमेट पहनने, और शराब पीकर वाहन न चलाने के महत्व को समझाया गया। सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई । पुलिस टीम ने नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान पर विस्तार से चर्चा करते हुए नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में मार्गदर्शन करना था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *