पिथौरागढ़ | समय 12:39 बजे PFT के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उल्का देवी मंदिर के निकट जंगलों में भीषण आग लगी है, जो तेज लपटों के साथ आवासीय क्षेत्र की ओर बढ़ रही है । सूचना मिलते ही स्टेशन प्रभारी नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक फायर टेंडर मय यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि आग तेजी से फैल रही थी और आसपास के आवासीय क्षेत्र के लिए खतरा उत्पन्न कर रही थी । फायर यूनिट द्वारा तत्परता दिखाते हुए पंपिंग के माध्यम से होज रील एवं बीटिंग मेथड का उपयोग कर आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया तथा उसे आगे फैलने से रोक दिया । इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जन-जीवन हानि नहीं हुई। अग्निशमन कार्य पूर्ण होने के उपरांत फायर यूनिट द्वारा वाहन में पानी भरकर सुरक्षित फायर स्टेशन वापसी की गई ।
जंगल में लगी आग पर फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई बड़ा हादसा टला |













Leave a Reply