कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत, जिले में 91 के चालान |

पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

*अवैध कच्ची शराब बरामद*
कल 24 मार्च को कोतवाली डीडीहाट से उ0नि0 प्रियंका मौनी अपर उ0नि0 चैत सिंह बोनाल, का0 दिनेश जोशी द्वारा चैकिंग के दौरान नई बस्ती में एक व्यक्ति सुंदर राम निवासी नई बस्ती डीडीहाट को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

*नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई*
पुलिस ने सार्वजनिक मर्यादा भंग करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 65 लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों को तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *