पिथौरागढ़ | न्यायालय के आदेशों की अवहेलना अब भारी पड़ रही है। पिथौरागढ़ पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत दो फरार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कानून का सख्त संदेश दिया है ।
कोतवाली पिथौरागढ़ व थाना जाजरदेवल पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई में—
प्रदीप महतो निवासी सीतानाला, महल बोकरा (झारखंड) को धारा 420 भादवि व 66D IT एक्ट में कोर्ट में लंबित मामले के चलते गिरफ्तार किया गया। बार-बार सम्मन के बावजूद अनुपस्थित रहने पर न्यायालय ने NBW जारी किया था। पुलिस टीम उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी (चौकी प्रभारी ऐचोली), अपर उ0नि0 राजेन्द्र राम, का0 त्रिभुवन सिंह, द्वारा कास्टेबल कमल तुलेरा (सर्विलांस) के सहयोग से दबिश देकर उक्त व्यक्ति को ऐचोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया ।
वहीं थाना जाजरदेवल से अपर उ0नि0 मनोज कुमार द्वारा एम.वी. एक्ट में वांछित वारंटी अभियुक्त देवराज सिंह को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
⚠️ *संदेश साफ है:*
कानून से बचना संभव नहीं न्यायालय की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई तय है।
















Leave a Reply