सीमा सुरक्षा में मजबूती: थाना जाजरदेवल पुलिस व SSB की संयुक्त गश्त, नशा व साइबर अपराध पर जागरूकता अभियान |

पिथौरागढ़ | ‘ई’ समवाय ध्याण के कार्यक्षेत्र में थाना जाजरदेवल पुलिस एवं SSB द्वारा संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र में गश्त की गई। इस दौरान दोनों बलों के मध्य आपसी समन्वय को और सुदृढ़ बनाने हेतु महत्वपूर्ण चर्चा की गई । कार्यक्रम में SSB की ओर से निरीक्षक/सामान्य रोहित कटारिया सहित अन्य 05 कार्मिक तथा थाना जाजरदेवल पुलिस की ओर से SI सुप्रिया नेगी (प्रभारी थाना जाजरदेवल) एवं SI आशीष रावत (प्रभारी पुलिस चौकी वड्डा) सहित अन्य 04 पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की । संयुक्त गश्त के उपरांत SI सुप्रिया नेगी द्वारा समवाय परिसर में उपस्थित कार्मिकों को नशे के दुष्प्रभावों एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने सभी को स्वयं एवं अपने परिवार को जागरूक रखने का संदेश दिया ।

👉 *उद्देश्य:*
सीमा क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करना, आपसी तालमेल बढ़ाना तथा अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूकता फैलाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *