पिथौरागढ़ | एनएसएस कैम्प बलुवाकोट में थानाध्यक्ष मेघा शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा प्रतिभाग कर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया । इस दौरान नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा, यातायात नियमों का पालन, साइबर अपराध से बचाव, दहेज उत्पीड़न, भ्रूण हत्या, मानव तस्करी एवं महिला अपराधों जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई ।
थानाध्यक्ष द्वारा सभी को कानूनों की जानकारी देते हुए सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सजग रहने और किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
उद्देश्य: समाज में जागरूकता बढ़ाकर अपराधों की रोकथाम करना एवं युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना।
















Leave a Reply