पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से घिरा होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। जनपद में शांति, कानून व्यवस्था एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस, एसएसबी तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में निरंतर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त अराजक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष जौलजीबी प्रदीप यादव मय पुलिस टीम द्वारा एसएसबी के साथ संयुक्त रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं गश्त अभियान संचालित किया गया ।भियान के दौरान काली नदी के किनारे एवं आसपास के संवेदनशील स्थानों पर गहन निरीक्षण किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई । पिथौरागढ़ पुलिस जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर इसी प्रकार सतर्क, सक्रिय एवं समन्वित कार्यवाही निरंतर जारी रखे हुए है ।
पिथौरागढ़ पुलिस सीमाओं की सुरक्षा, जनपद की शांति












Leave a Reply