पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस ने अवैध शराब और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में थाना जाजरदेवल और डीडीहाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है ।
ढाबे की आड़ में चल रही थी अवैध तस्करी*
कल 23 मार्च को थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय और उनकी टीम (उ.नि. सुप्रिया नेगी, मनोज कुमार व जरनैल सिंह) ने गुप्त सूचना के आधार पर सुजई रोड स्थित एक ढाबे पर छापेमारी की। यहाँ ढाबा संचालक जगत सिंह (निवासी गैठना) अवैध रूप से शराब बेचते और परोसते हुए पाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
*नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती*
उधर, डीडीहाट में एसएचओ संजय जोशी की टीम ने चेकिंग के दौरान विनोद सिंह नामक चालक को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर वाहन को सीज कर दिया है।
*नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई*
पुलिस ने सार्वजनिक मर्यादा भंग करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 112 लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों को तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।












Leave a Reply