महिला हेल्पलाइन पिथौरागढ़ की जागरूकता पहल |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की महिला हेल्पलाइन टीम द्वारा ग्राम नैनी पातल में महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं कानूनी जानकारी से संबंधित एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में उ0नि0 सुशीला आर्या (प्रभारी महिला हेल्पलाइन) के नेतृत्व में अपर उ0नि0 तारा बोनाल, का0 सुषमा राणा एवं का0 आशा खनका उपस्थित रहीं।
🔹 छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े अपराधों, कानूनी प्रावधानों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
🔹 किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा आपराधिक घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने हेतु जागरूक किया गया।
🔹 आत्मरक्षा, आत्मविश्वास एवं कानूनी जानकारी को सुरक्षा का मजबूत आधार बताया गया।
📞 याद रखें — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
पिथौरागढ़ पुलिस सदैव आपकी सहायता हेतु प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *