पिथौरागढ़ | कोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी 03 फरार वारण्टी पिथौरागढ़ पुलिस की गिरफ्त में |
1. *विकासनगर (देहरादून) से गिरफ्तारी:*
कोतवाली पिथौरागढ़ की टीम (अपर उ.नि. भुवन राम आर्या व हे. का. संजीव कुमार) ने राजेश चौहान (निवासी विकासनगर, देहरादून) को उसके आवास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 138 एन.आई. एक्ट के तहत न्यायालय में वाद लंबित था।
2. *जाजरदेवल क्षेत्र से गिरफ्तारी:*
थाना जाजरदेवल पुलिस (उ.नि. आनन्द गिरी, अपर उ.नि. मनोज कुमार व हे. का. जरनैल सिंह) द्वारा धारा 138 एन.आई. एक्ट के वारण्टी जगदीश राम को सल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया।
3. *गंगोलीहाट क्षेत्र से गिरफ्तारी:*
कोतवाली गंगोलीहाट से अपर उ.नि. नरेन्द्र पाठक एवं टीम ने धारा 363 भादवि (अपहरण) के तहत वारण्टी शीला देवी को गंगोलीहाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
*मुख्य विवरण:*
• कारण: अभियुक्तों को न्यायालय में पेश होने हेतु कई बार सम्मन जारी किए गए थे, लेकिन उनके लगातार अनुपस्थित रहने पर न्यायालय ने गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किए थे।
• कार्रवाई: गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।















Leave a Reply