पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में आपदा प्रबंधन की तैयारियों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को परखने हेतु एक वृहद संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भूकंप, वनाग्नि एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत एवं बचाव कार्यों में निपुणता लाना और कार्यशैली को सुदृढ़ करना था ।
*अभ्यास का विवरण:*
मॉक ड्रिल के दौरान बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय, पिथौरागढ़ में 6.8 रिक्टर स्केल की तीव्रता वाले भूकंप की सूचना प्रसारित की गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, फायर यूनिट, एसडीआरएफ (SDRF), एसएसबी (SSB), राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड और पीआरडी की टीमों ने त्वरित कार्यवाही (Response) का अभ्यास किया।
*रेस्क्यू ऑपरेशन:*
अभ्यास के दौरान मलबे में दबे और घायल व्यक्तियों को बचाने के लिए रैपलिंग की तकनीक का उपयोग किया गया। घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित निकाला गया और गंभीर रूप से घायलों को त्वरित उपचार हेतु हैली सेवा के माध्यम से ‘हायर सेंटर’ भेजने का सफल पूर्वाभ्यास किया गया ।
*उच्चाधिकारियों का मार्गदर्शन: *
संपूर्ण मॉक ड्रिल की निगरानी जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष भटगाई एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ प्रहलाद कोंडे द्वारा की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद सभी कार्मिकों को आपदा के समय ‘रिस्पांस टाइम’ कम करने और जनहानि को न्यूनतम करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।















Leave a Reply