पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ जनपद में साइबर अपराधों में प्रभावी कार्यवाही करने और पीड़ितों को ‘गोल्डन ऑवर’ में त्वरित सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से जनपद की साइबर सेल का कायाकल्प किया गया है। अब यह सैल अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होकर नए कलेवर में अपराधियों की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है ।
*प्रमुख बिंदु: क्या है नया?*
अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर:* साइबर सेल कार्यालय को पूर्णतः नवीनीकृत कर एक प्रोफेशनल ‘वर्क एनवायरमेंट’ दिया गया है।
हाई-टेक संसाधन:* जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए नवीनतम सॉफ्टवेयर और आधुनिक तकनीकी उपकरणों को शामिल किया गया है।
त्वरित निराकरण:* निरीक्षक नीरज भाकुनी-प्रभारी साइबर सेल के नेतृत्व में टीम को प्रशिक्षित किया गया है ताकि जटिल साइबर मामलों को कम समय में सुलझाया जा सके।
*”हमारा लक्ष्य केवल अपराध सुलझाना नहीं, बल्कि तकनीक का उपयोग कर अपराध को घटित होने से रोकना और जनता के पैसे को सुरक्षित करना है। यह आधुनिक सेल इसी दिशा में एक बड़ा कदम है । अक्षय प्रहलाद कोंडे, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा सैल का उद्घाटन किया । पिथौरागढ़ पुलिस जनपद वासियों से अपील करती है कि डिजिटल युग में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। यदि आप किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी के शिकार होते हैं, तो:
*तत्काल कॉल करें:* राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर *1930* पर।
*ऑनलाइन रिपोर्ट:* www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें।
*याद रखें:* जितनी जल्दी आप सूचना देंगे, आपके पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।
*पिथौरागढ़ पुलिस:* आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।















Leave a Reply