पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस की सर्विलांस सेल ने तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए पिछले एक वर्ष के भीतर गुम हुए 57 मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आज पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, अक्षय प्रहलाद कोंडे द्वारा इन फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। बरामद किए गए फोनों की अनुमानित कीमत लगभग ₹15 लाख आंकी गई है ।
*टीम की सफलता:*
निरीक्षक नीरज भाकुनी (प्रभारी सर्विलांस) के नेतृत्व में अपर उ.नि. हेम चन्द्र सिंह और का. कमल तुलेरा की टीम ने खोए हुए फोनों को ट्रैक करने के लिए लगातार सर्विलांस के माध्यम से सक्रियता बनाए रखी। टीम ने कड़ी मेहनत से विभिन्न स्थानों से इन फोनों को बरामद कर आम जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे।















Leave a Reply