वाइब्रेंट विलेज अमाली में पुलिस की रात्रि चौपाल ग्रामीणों से सीधा संवाद |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ के थाना कनालीछीना क्षेत्रांतर्गत वाइब्रेंट विलेज अमाली में थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह द्वारा मय पुलिस टीम के साथ रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया । इस दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं व सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया | साथ ही ग्रामीणों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी से बचने के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई | पुलिस का मित्रवत एवं सहयोगी व्यवहार देखकर ग्रामीणों में विश्वास व सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *