पिथौरागढ़ मुनस्यारी मार्ग पर दर्दनाक कार दुर्घटना, 3 लोगों की मृत्यु, 1 घायल |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़–मुनस्यारी मार्ग पर बंगापानी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जौलजीबी प्रदीप यादव व प्रभारी कोतवाली मुनस्यारी नीरज चौहान मय पुलिस बल तथा SDRF टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया ।

दुर्घटना में निम्न व्यक्तियों की मृत्यु हो गई—

लक्ष्मण सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी धुरातोली मुनस्यारी, उम्र 30 वर्ष

अंकित पांडेय पुत्र बसंत पांडेय, निवासी पिथौरागढ़, उम्र 30 वर्ष

आयुष पंत पुत्रश्री नरेंद्र पंत, निवासी टकाना, उम्र 26 वर्ष

दुर्घटना में घायल व्यक्ति का विवरण —

देवेंद्र भट्ट पुत्र स्व0 परमानंद भट्ट, निवासी उत्सव गृह, उम्र 25 वर्ष

घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। आयुष पंत घायल था जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई । घटना में मृतकों का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *