पिथौरागढ़ | जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में विगत दिवस थाना थल क्षेत्रांतर्गत कमलेश कुमार निवासी थल द्वारा सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौच करते हुए हुड़दंग मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने पर अपर उपनिरीक्षक भुवन चन्द्र पाण्डे मय पुलिस टीम द्वारा उसे धारा 172 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में थाना नाचनी क्षेत्रांतर्गत महिपाल सिंह निवासी नामिक को सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने पर अपर उ0नि0 महेन्द्र पाल मय पुलिस टीम द्वारा धारा 172(2) BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया | वहीं थाना जाजरदेवल क्षेत्रांतर्गत अजित गिरी निवासी वड्डा द्वारा सरेआम उत्पात मचाकर शांति भंग करने पर उ0नि0 आशीष रावत मय टीम द्वारा उसे धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया ।
उक्त सभी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
⚠️ पुलिस का संदेश:
सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, अभद्र व्यवहार तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जनपद पुलिस शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।











Leave a Reply