पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे (IPS) की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा माह के दौरान उत्कृष्ट, सराहनीय एवं प्रभावी कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
⭐️ *Employee of the Month के रूप में सम्मानित अधिकारी* –
• उप निरीक्षक कमलेश जोशी
• उप निरीक्षक आनन्द गिरी
इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट सेवाओं हेतु निम्न अधिकारी/कर्मचारी भी सम्मानित किए गए—
उ०नि० बसन्त पंत, उ०नि० ललित डंगवाल, अ०उ०नि० चन्द्र शेखर जोशी, अ०उ०नि० दीपक लेखक, अ०उ०नि० कुबेर सिंह, अ०उ०नि० राजेन्द्र मार्छाल, हे०का० अरविन्द चन्द, हे०का० राजेश कुमार, हे०का० शंकर देवड़ी, हे०का० भूपेन्द्र सिंह, हे०का० दीपक सिंह, का० महेश सिंह बोरा, का० महिपाल सिंह, का० मनोहर लाल, का० उमेश सिंह तोमक्याल, का० जितेन्द्र कुमार, का० नीरज भोज, का० नवीन राणा, म०का० बबीता बिष्ट, का० संजय महर, का० दीपक सिंह, हे०का० पु०दू० विवेकानन्द जोशी, हे०का० पु०दू० कपिल सिंह खाती, फायरमैन हरीश गिरी, फायर चालक छतर सिंह तथा फायरमैन चन्द्र प्रकाश।
📌 गोष्ठी के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश:
1️⃣ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए।
2️⃣ थानावार लंबित विवेचनाओं की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
3️⃣ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।
4️⃣ बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।
5️⃣ सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत, प्रतिसार निरीक्षकनरेश चन्द्र जखमोला सहित जनपद के समस्त थाना एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।











Leave a Reply