पिथौरागढ़ | कोतवाली डीडीहाट पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) डीडीहाट में सीनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी के तरीकों तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने व नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया ।
📌 कार्यक्रम के दौरान दी गई महत्वपूर्ण जानकारी —
🔹 OTP, पासवर्ड व बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें
🔹 अनजान लिंक, कॉल व ऑनलाइन ऑफर से सावधान रहें
🔹 सोशल मीडिया का जिम्मेदारी और सुरक्षित तरीके से उपयोग करें
🔹 साइबर अपराध होने पर तुरंत 📞 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें















Leave a Reply