ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर पिथौरागढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई थाना जाजरदेवल क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक चालक गिरफ्तार वाहन सीज |

पिथौरागढ़ | जनपद में सड़क सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थाना जाजरदेवल क्षेत्र में उ0नि0 आनन्द गिरी मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे चालक राजेश धामी को गिरफ्तार किया गया तथा उसका वाहन सीज किया गया ।

🚦 197 चालान किए गए
सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने व सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 197 व्यक्तियों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

⚠️ पिथौरागढ़ पुलिस की अपील:
शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आपकी और दूसरों की जान के लिए भी खतरा है।
यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *