ब्लैक फिल्म पर पिथौरागढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।

पिथौरागढ़ | जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान अपारदर्शी फिल्म (Black Film) का प्रयोग करने वाले 02 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई । साथ ही कोतवाली अस्कोट क्षेत्र अंतर्गत चौकी ओगला प्रभारी बसंत पंत के नेतृत्व में सघन चेकिंग करते हुए अपारदर्शी फिल्म का प्रयोग करने वाले एक वाहन स्वामी के विरुद्ध MV Act के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई ।

⚠️ पिथौरागढ़ पुलिस की अपील:
वाहनों में अवैध ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

🚦 नियमों का पालन करें – सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *