पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा आज नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े तथा यातायात बाधित कर रहे वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई । अभियान के दौरान नगर क्षेत्र की नो पार्किंग स्थलों में खड़े नियम विरुद्ध वाहनों तथा सड़क पर यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाकर पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में खड़ा कराया गया। इन वाहनों के स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी । यातायात निरीक्षक अयूब अली के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस वाहन चालकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।














Leave a Reply