पिथौरागढ़ | जनपद में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
थाना जाजरदेवल पुलिस की कार्रवाई*
थाना जाजरदेवल से पुलिस टीम उ0नि0 आशीष रावत, का0 ललित मोहन काण्डपाल व का0 मनोहर कापड़ी द्वारा वड्डा बाजार में छापेमारी के दौरान एक दुकान से 58 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई । इस दौरान मोहन भट्ट निवासी वड्डा थाना जाजरदेवल को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस की कार्रवाई*
कोतवाली गंगोलीहाट से पुलिस टीम हे0का0 दिवाकर सिंह व हे0का0 राजपाल द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम डम्डे मोड़ के पास चैकिंग के दौरान पुष्कर राम निवासी पतारवाड़ा को 60 पव्वे देशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कोतवाली गंगोलीहाट में मुकदमा दर्ज किया गया।













Leave a Reply