पिथौरागढ़ | पौंण निवासी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उसके ताऊ मदन राम एवं भाई पूरन राम को उसके ताऊ के बड़े लड़के सुरेश राम द्वारा पैसों की मांग को लेकर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है । सूचना के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियुक्त सुरेश राम के विरुद्ध धारा 117(2)/351(3) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विगत रात्रि में *उपनिरीक्षक कमलेश जोशी (चौकी प्रभारी एचोली), अपर उ0नि0 कुबेर सिंह एवं का0 गौरव सिंह* की टीम द्वारा अभियुक्त को सुकौली तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है ।
पैसों के विवाद में पिता व भाई पर ईंट से हमला करने वाला कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की गिरफ्त में |













Leave a Reply