मुनस्यारी में शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित |

पिथौरागढ़ | आज कोतवाली मुनस्यारी में  एसडीएम मुनस्यारी डॉ० ललित मोहन एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला के०एस० रावत की अध्यक्षता में व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराने की अपील की गई, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके। बैठक में सभी से अपील की गई कि बाहरी व्यक्तियों को किराये पर रखने से पूर्व उनका अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं, जिससे संभावित अपराधों की रोकथाम में सहायता मिल सके। सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *