सरे आम उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले को कोतवाली अस्कोट पुलिस ने कराई हवालात की सैर |

पिथौरागढ़ | जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस लगातार सतर्क है। इसी क्रम में कोतवाली अस्कोट पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि पानागढ़ निवासी विनोद सिंह द्वारा हल्ला गुल्ला, गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ था । सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे । पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया, परन्तु वह और उत्तेजित होकर उत्पात मचाने लगा । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तथा किसी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनज़र *उ0नि0 मीनाक्षी देव द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

⚠️ *पिथौरागढ़ पुलिस की अपील:*
सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस निरंतर मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *