आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र सीओ धारचुला द्वारा शान्ति एवं समन्वय गोष्ठी आयोजित थाना दिवस पर लोगों की समस्याओं व सुझावों की जानकारी ली |

पिथौरागढ़ | आगामी होली पर्व को शान्तिपूर्ण व सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक के0एस0रावत द्वारा कोतवाली जौलजीबी में शान्ति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में एसओ प्रदीप कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी तथा सीएलजी सदस्य, व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व सुझावों से पुलिस को अवगत कराया, जिनके समाधान हेतु उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया । सीओ रावत द्वारा सभी व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू स्थिति में रखें ताकि किसी भी प्रकार की चोरी या छेना-झपटी की घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही, लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने का अनुरोध किया गया, जिससे बाजार क्षेत्र में भीड़भाड़ या जाम की स्थिति न बने ।

इसी क्रम में थाना दिवस का आयोजन कर प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों व समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा अनेक प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
उद्देश्य-
• पुलिस व जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाना,
• समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना,
• तथा जनविश्वास को और सशक्त बनाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *