क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली गंगोलीहाट का आकस्मिक निरीक्षण |

पिथौरागढ़ | क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा कोतवाली गंगोलीहाट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कार्यों तथा लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस अवसर पर पुलिस कर्मियों के साथ सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा उनके त्वरित समाधान हेतु आश्वस्त किया गया। सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे पूर्ण सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें । आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाने तथा प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *