पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त एवं निर्णायक कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष थल प्रकाश पाण्डेय द्वारा मय पुलिस टीम के थाना थल क्षेत्र में सघन सत्यापन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन की गहन जांच की गई ।
जांच का परिणाम चौंकाने वाला रहा —
बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखे जाने के मामलों में 9 मकान मालिकों को दोषी पाया गया, जिनके विरुद्ध कुल ₹90,000 (नब्बे हजार रुपये) के चालान जारी किए गए। संबंधित सभी मामलों में चलानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की गई है।
पिथौरागढ़ पुलिस का सख्त संदेश
जनपद की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तय है, चाहे वह कोई भी हो।
आमजन से अपील
किरायेदार, श्रमिक अथवा बाहरी व्यक्तियों को रखने से पूर्व अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई एवं आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है।
















Leave a Reply