बिना सत्यापन किरायेदार? अब नहीं चलेगा ये खेल थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा कुल ₹30,000 के चालान • 01 नेपाली नागरिक वापस नेपाल रवाना |

पिथौरागढ़ | थाना बलुवाकोट क्षेत्र में थानाध्यक्ष मेघा शर्मा मय टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। ढूंगातोली स्थित एक मकान में एक नेपाली नागरिक बिना किसी वैध दस्तावेज, आईडी, नेपाली नागरिकता प्रमाण एवं बिना पुलिस सत्यापन के निवास करते हुए पाया गया ।

➡️ मकान मालिक पर ₹10,000/- का चालान।
➡️ संबंधित नेपाली नागरिक को नियमानुसार नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर घर रवाना किया गया।
यही नहीं, इसी अभियान में दो अन्य मकानों में भी बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के रहते हुए पाए गए।
➡️ दोनों मकान मालिकों के विरुद्ध ₹10,000/- ₹10,000/- के चालान की कार्रवाई की गई।

संदेश साफ है –
“किरायेदार रखें, लेकिन पहले सत्यापन जरूर करें!”
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

*सत्यापन कराएं – परेशानी से बचें*
नियम मानें – सुरक्षित रहें
“सतर्क नागरिक – सुरक्षित जनपद”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *