थाना जाजरदेवल पुलिस ने अवैध खनन सामग्री से भरा टिप्पर वाहन किया सीज |

पिथौरागढ़ | कल देर शाम थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पांडेय मय पुलिस टीम द्वारा सल्मोड़ा बैरियर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान एक टिप्पर वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन किया जा रहा था। वाहन चालक/स्वामी द्वारा संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके । पुलिस टीम द्वारा उक्त टिप्पर वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया तथा वाहन स्वामी के विरुद्ध 4/21 खनन अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई है । जनपद पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *