कोतवाली बलुवाकोट पुलिस द्वारा थाना दिवस का आयोजन, स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन |

पिथौरागढ़ | थाना बलुवाकोट में थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मेघा शर्मा द्वारा की गई । थाना दिवस के अवसर पर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया। उपस्थित लोगों ने कानून-व्यवस्था, यातायात, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं अन्य स्थानीय मुद्दों से संबंधित अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए । थानाध्यक्ष महोदया ने सभी शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने का आश्वासन दिया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें । कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *