पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। विशेष अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग एवं सख्त कार्रवाई की गई।
ग्राउंड जीरो पर स्वयं पहुंचे सीओ*
क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ व क्षेत्राधिकारी धारचुला स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर अभियान की मॉनिटरिंग करते हुए नजर आए। अधिकारियों की मौजूदगी में चेकिंग और कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया तथा टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
03 गिरफ्तार — शान्ति एंव कानून व्यवस्था खराब करने वालों पर तुरंत नियंत्रण
जाजरदेवल थाना क्षेत्र* डायल 112 पर प्राप्त सूचना के आधार पर नैनी सैनी निवासी मनोज सिंह द्वारा गाली-गलौच एवं उत्पात मचाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उ0नि0 आनन्द गिरी द्वारा संबंधित व्यक्ति को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत पुलिस हिरासत में लिया गया।
झूलाघाट कोतवाली क्षेत्र* ग्राम बड़ालू में शांति भंग करने वाले व्यक्ति अनिल दत्त जोशी के विरुद्ध अपर उ0नि0 लोकेन्द्र सिंह द्वारा, बीएनएसएस की धारा 172 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया।
पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र* उ0नि0 बबीता मय टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक मनोज जोशी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
118 चालान — नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर
सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कुल 118 चालान किए गए।
















Leave a Reply