दुकान की आड़ में शराब परोसने/बेचने वाले संचालक को झूलाघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली झूलाघाट संजीव कुमार मय पुलिस टीम ( हे0का0 राजेन्द्र सिंह व हे0का0 अमरेश मेहता) द्वारा ग्राम जाखपन्त क्षेत्र में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक दुकान से किशोर पन्त निवासी ग्राम जाखपन्त झूलाघाट को अवैध रूप से शराब बेचते/परोसते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली झूलाघाट में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है । इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 65 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई । जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *