पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार तथा *पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पांडे के नेतृत्व में उप निरीक्षक आनन्द गिरी मय पुलिस टीम द्वारा टोटानोला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक दुकान संचालक ललित मोहन कापड़ी को अपने ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचने/परोसने पर गिरफ्तार किया गया।थाना जाजरदेवल में उक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । साथ ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली झूलाघाट संजीव कुमार के नेतृत्व में अपर उ0नि0 लोकेंद्र सिंह मय पुलिस टीम व थानाध्यक्ष थल प्रकाश चंद्र पांडे के नेतृत्व मे थाना थल पुलिस टीम द्वारा झूलाघाट व थल क्षेत्र में शांति भंग करने वाले कमलेश चंद्र व संजय सिंह धामी को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया । इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 148 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई ।
ढाबे की आड़ में शराब पिलाने/परोसने वाले संचालक को जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार शांति भंग करने वाले दो व्यक्तियो को पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply