पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पांडे के नेतृत्व में चौकी वड्डा प्रभारी उप निरीक्षक आशीष रावत द्वारा चौकी वड्डा क्षेत्रांतर्गत एम0ई0एस0 भड़कटिया के कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही साइबर फ्रॉड एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति भी जानकारी दी गई ।
“36वें सड़क सुरक्षा माह: थाना जाजरदेवल पुलिस ने एम0ई0एस0 कर्मचारियों को किया यातायात एवं साइबर जागरूक |
















Leave a Reply