पिथौरागढ़ | जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग के दौरान विमल सिंह को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार वाहन को सीज कर दिया गया । पुलिस आम जनता से अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, क्योंकि यह न केवल स्वयं की बल्कि दूसरों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। इस प्रकार के उल्लंघन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ।
सड़क सुरक्षा अभियान: नशे में वाहन चलाने पर थाना जाजरदेवल पुलिस ने वाहन चालक को लिया हिरासत में |
















Leave a Reply