पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार के नेतृत्व में अपर उ0नि0 शांति प्रकाश मय पुलिस टीम द्वारा कस्बा बेरीनाग क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक सचिन कार्की को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । साथ ही थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में उ0नि0 आनन्द गिरी मय पुलिस टीम द्वारा जाजरदेवल क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक विमल सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया | इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 149 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
ड्रिंक एण्ड ड्राईव में पिथौरागढ़ पुलिस ने किया दो व्यक्तियो को गिरफ्तार |
















Leave a Reply