पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक कार्यालय पिथौरागढ़ में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, धारचूला की छात्राओं द्वारा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव से शिष्टाचार भेंट की गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं करियर निर्माण हेतु महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण तथा निरंतर परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है । इसके साथ ही छात्राओं को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों एवं समाज में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं ने इस अनुभव को अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक बताया ।
छात्राओं को मिला प्रेरणा का संदेश एसपी रेखा यादव ने दी करियर काउंसलिंग, आत्मविश्वास बढ़ाने पर दिया ज़ोर |
















Leave a Reply