पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या द्वारा इण्टर कालेज मुनस्यारी में छात्र/छात्राओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई । साथ ही उनको साइबर क्राइम से बचाव, ट्रैफिक नियमों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। लोगों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई तथा महत्वपूर्म हैल्पलाईन नम्बरों की जानकारी दी गयी । जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नशा मुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक वातावरण बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है ।
पिथौरागढ़ पुलिस – जनहित में सदैव तत्पर।













Leave a Reply