एएचटीयू एवं महिला हेल्पलाइन पिथौरागढ़ की संयुक्त टीम द्वारा जागरूकता अभियान |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की एएचटीयू टीम एवं महिला हेल्पलाइन की संयुक्त टीम द्वारा आज राजकीय निरासित महिला कर्मशाला, हड़कोट (पिथौरागढ़) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । उक्त कार्यक्रम के दौरान एएचटीयू टीम (अपर उ0नि0 प्रेम बल्लभ छिम्वाल, का0 महेन्द्र महर)* एवं महिला हेल्पलाइन टीम *(प्रभारी महिला हेल्पलाइन उ0नि0 सुशीला आर्या, अपर उ0नि0 तारा बोनाल) द्वारा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, महिलाओं से संबंधित अपराध, मानव तस्करी, बाल विवाह, भिक्षावृत्ति आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई । इसके अतिरिक्त एएचटीयू टीम *(अपर उ0नि0 प्रेम बल्लभ छिम्वाल, हे0का0 सुनील कुमार, का0 निर्मल किशोर, का0 महेन्द्र महर)* द्वारा ऑपरेशन स्माइल अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु भौतिक सत्यापन किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *